NF Haryana, New Delhi Weather Update 13 April 2026: पिछले काफी समय से देश भर के मौसम में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है. हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
Weather Update 13 April 2026: वैसे तो अप्रैल के महीने में गर्मी का कहर बढ़ने लग जाता है, लेकिन इस बार पिछले कुछ समय से भारत के विभिन्न राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.
बताया जा रहा है कि कई राज्यों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है. हाल ही में मौसम विभाग ने फिर से दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पहाड़ी इलाकों को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Also Read: Horoscope Today : इन 3 राशियों के जातकों का भाग्य होगा उदय, जानें आपका भविष्यफल
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, हरियाणा और राजस्थान की बात करें तो इन इलाकों में तेज आंधी, आसमानी बिजली चमकने और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है.
उत्तर और उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का तांडव जारी है. पहाड़ी और मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है.
Also Read: मात्र ₹ 24,000 में मिलेगा ये 3 कैमरे वाला iPhone, आज ही करें बुक
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है. अमृतसर, लुधियाना, अंबाला और पंचकुला जैसे जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. यूपी और राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, कानपुर और मेरठ जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
वहीं, अगर जम्मू-कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर, पुलवामा और अनंतनाग सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. बिहार के कई जिलों में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी और कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है.
Also Read: 37.5 KM माइलेज के साथ इस कंपनी की Hybrid SUV मिलेगी 10 लाख रुपये से भी कम, मिलेंगे ये खास फीर्चस
Redmi A7 Pro 5G का ये फोन हुआ 12,000 रुपये से भी कम, मिलेंगे ये तगड़े फीर्चस
PM Kisan Yojana : इस दिन किसानों के खातों में आने वाली है 23वीं किस्त के पैसे


Latest Comments