Nf Haryana, Chandigarh, Haryana Weather : भारत के मौसम में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है. हाल ही में मौसम विभाग ने देश के 9 राज्यों में तेज आंधी के साथ तूफानी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में आसमानी बिजली गिरने के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. आइये जानते है आज के मौसम के बारे में…
Weather Forecast 14 April 2026: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और केरल जैसे 9 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ तूफानी बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इनमें से कुछ राज्यों में आसमानी बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक गरज-चमक के साथ हल्की बूदांबादी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश कम होने की संभावना है.
अब इन राज्यों में गर्मी का कहर बढ़ने वाला है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है.
Also Read: Haryana News : हरियाणा में इन लोगों को मिले 100 गज के फ्री में प्लाट, फटाफट देखें सूची में अपना नाम
बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी. वहीं आज महाराष्ट्र, झारखंड, और ओडिशा में गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है.
Table of Contents
जानें आपके राज्य के मौसम का हाल

दिल्ली-NCR (14 से 18 अप्रैल): मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में तेज ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि बारिश के बाद दिल्ली में आसमान साफ रहेगा.
राजस्थान (14-15 अप्रैल): मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में बारिश नहीं, बल्कि गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, नागौर, धौलपुर, प्रतापगढ़, सीकर, सिरोही, डुंगरपुर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
Also Read: Gold-Silver Rate : सोना-चांदी के कीमत में 2700 रुपये की आई गिरावट, अब इतने में मिलेगा प्रति ग्राम
मध्य प्रदेश (14 अप्रैल): अगर मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां भी अभी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, जबलपुर, कटनी, भिंड, मंडला, नर्मदापुरम, खरगोन, दमोह, खजुराहो, रतलाम के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
उत्तर प्रदेश (14 अप्रैल): मौसम विभाग के मुताबिक, UP के कुछ जिलों में आंधी के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, कई राज्यों में गर्मी के कारण लू वाली हवा चलने की संभावना है. लखनऊ सहित वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत, हापुड़, बरेली, जौनपुर, देवरिया और मिर्जापुर में मौसम विभाग के अनुसार लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
हरियाणा (14 अप्रैल) में होने वाली है तगड़ी बारिश –
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. साथ ही कुछ इलाकों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है. मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, पंचकुला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल, फतेहाबाद और रोहतक में तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल (14 अप्रैल): मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में आज यानी 14 अप्रैल को तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कालिम्पोंग, दार्जिलिंग, मालदा, अलीपुरद्वार, नादिया, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, झारग्राम और उत्तर 24 परगना में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. साथ कुछ इलाकों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.
Horoscope Today : इन 3 राशियों के जातकों का भाग्य होगा उदय, जानें आपका भविष्यफल
असम (14 अप्रैल): मौसम विभाग के अनुसार, असम में आज यानी 14 अप्रैल को तेज आंधी के साथ गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, शिवसागर, धेमाजी, कछार,जोरहाट, कोकराझार और दीमा हसाओ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है.
Redmi A7 Pro 5G का ये फोन हुआ 12,000 रुपये से भी कम, मिलेंगे ये तगड़े फीर्चस
Horoscope Today : इन 3 राशियों के जातकों का भाग्य होगा उदय, जानें आपका भविष्यफल
37.5 KM माइलेज के साथ इस कंपनी की Hybrid SUV मिलेगी 10 लाख रुपये से भी कम, मिलेंगे ये खास फीर्चस


